रायपुर : तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक नाइट बार में आबकारी विभाग ने दबिश देकर मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया की पहले कई बार क्लब की शिकायत आती रही थी जिस पर कार्यवाही की गई और विदेशी शराब भी जब्त की गई। साथ ही मैनेजर से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया। डे नाइट के नाम पर उक्त बार में पार्टी करवाई जाती है,जिसमें पार्टी का समय समाप्त होने के बाद भी देर रात तक ग्राहकों को शराब परोसी जाती थी। हाईवे पर नशे में धुत युवक-युवतियों के साथ दुर्घटना होने का खतरा होता था।