रायपुर : दिनांक 9 जनवरी 2020, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हांेगे व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.45 बजे रायपुर के दुधाधारी मठ में आयोजित छेर-छेरा पर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम पहंुचेंगे और वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और दोपहर 1.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे बिलासपुर पहंुचेंगे और वहां 2.30 बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।