चचेरे भाई के नाम से फर्जी मतदान करने पहुँचे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

धमतरी : धमतरी-नगर निगम धमतरी में आज 40 वार्डो में पार्षद प्रत्याशी पद के लिए मतदान हो रही है । आज सुबह से शुरू हो चुकी है , पोलिंग बूथों में मतदाता सुबह से ही लाइन लगाकर मतदान कर रहे हैं.वही मतदान केंद्र क्रमांक 40 में फर्जी मतदान करने पहुँचे एक व्यक्ति को मतदान एजेंट और पीठासीन अधिकारी ने पुलिस के हवाले किया है जिसे हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया गया.

दरअसल शहर के वार्ड क्रमांक 20 महात्मा गांधी वार्ड में विजय नागेश आर्मी का जवान है जो यंहा नही रहता.लेकिन आज उसके नाम से रिखी राम नागेश 47 वर्षीय मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंच गया. वहां पर मौजूद मतदान एजेंटों ने जब उस व्यक्ति के पर्ची का मिलान किया तब पता चला कि यह व्यक्ति फर्जी रूप से मतदान करने पहुँचा है.जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *