इंदौर के ट्रैफिक एक्सपर्ट ने दिए यातायात पुलिस को प्रशिक्षण

Chhattisgarh

रायपुर : यातायात  रायपुर दिनांक 3 दिसंबर 2019 राजधानी रायपुर को स्मार्ट सिटी बनाने हेतु स्मार्ट सिटी स्मार्ट ट्रेफिक मैनेजमेंट के तहत इंदौर के ट्रैफिक एक्सपर्ट  प्रसून जोशी द्वारा यातायात रायपुर में पदस्थ समस्त अधिकारी कर्मचारियों को स्मार्ट सिटी में स्मार्ट तरीके से कैसे यातायात का संचालन करें आम नागरिकों के साथ कैसे पेश आएं वह शहर की यातायात को स्मार्ट तरीके से कैसे संचालन करें इस संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया!

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  एमआर मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  सतीश ठाकु, सदानंद सिंह विंध्यराज,मणिशंकर चंद्रा एवं यातायात में पदस्थ निरीक्षक उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक आरक्षक एवं महिला आरक्षक स्तर के 150 अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त किए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रसून जोशी ट्रैफिक एक्सपर्ट द्वारा रायपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने पर यातायात में होने वाले प्रमुख समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया तथा स्मार्ट सिटी में स्मार्ट तरीके से यातायात का संचालन करने व स्मार्ट ट्रेफिक मैनेजमेंट बनाए जाने के संबंध में बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *