कांग्रेस ने किया किसानों के साथ छलावा : भाजपा मण्डल.. रूद्र मेहर , गौरी गुप्ता

Chhattisgarh

जांजगीर चांपा : चंद्रपुर में  कल दिनांक 01 दिसम्बर को भाजपा ने प्रदेश भर में धान खरीदी के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया है। वहीं जांजगीर चांपा जिले के चंद्रपुर, अमलिडिह में भाजपा मण्डल अध्यक्ष रूद्र कुमार मेहर ,पार्षद पति गौरी गुप्ता वार्ड 04 ,गिरजा यादव ,तिलेश, आदि ने धान खरीदी केंद्र में धरना  प्रदर्शन किया ,और नारे लगाए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  भाजपा कार्यकर्ता गौरी गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कि कांग्रेसी सरकार हर मोर्चे पर असफल है ।

सरकार के एक साल के कामकाज में छलावा के अलावा कुछ भी नहीं हुआ है। धान खरीदी को लेकर जो बातें कही गई थी उसे कांग्रेसी सरकार पूरी नहीं कर रही है, गौरी गुप्ता ने कहा कि यह प्रदर्शन आगे जारी रहेगा, क्योंकि भूपेश  सरकार किसानों के एक एक दाना खरीदने की वादे की थी, 25रुपया प्रति क्विंटल धान खरीदी करने की वादे की थी और जब तक कांग्रेसी सरकार 25 सौ के समर्थन में धान खरीदी नहीं कर लेती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस सरकार झूठी है ,प्रदेश के जनता को ठगा है।

चंद्रपुर भाजपा मण्डल अधयक्ष रूद्र कुमार मेहर ने कहा किसानों के धन खरीदी को लेकर  कांग्रेस सरकार ने 2500रुपया समर्थन मूल्य देने की वादे कि थी वह आज झूठा साबित हुआ, किसानों के साथ छल की गई है और आज हम धान खरीदी केंद्र में प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक कांग्रेस सरकार अपने किया वादे को पूरा नहीं करेगा तब तक भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *