रायपुर : दिनांक 28 नवम्बर 2019,खमतराई थाना अंतर्गत बिलासपुर रोड़ से गोंदिया जा रही ट्रक से 30 भैंस बरामद किया गया है। हरीश पेट्रोल पंप के पास कल देर रात ट्रक डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेंट हो गया।

जिसकी सूचना आसपास के लोगों को सुबह मिलते ही उन्होंने रोड जाम कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात रावा भाटा हरीश पेट्रोल पंम्प के पास वाहन क्रमांक सीजी 04 जेड.सी 3398 मिले जिनसे 30 भैंस गोंदिया ले जाई जा रही थी। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। जब्त वाहन में न तो मवेशी के और न ही वाहन के कागजात मिले।
लिहाजा पुलिस वाहनों को व मवेशी समेत जब्त कर लिया गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु परिवहन अत्याचार अधिनियम की धारा 47 ए, बी, सी, और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा व कृषि पशु निवारण की धारा के तहत अपराध पंजीबद्घ कर रही है।