पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

Chhattisgarh

रायपुर : दुर्ग जिले का मामला, बड़ा सड़क हादसा होने से पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई।  रविवार की रात आई सब इंस्पेक्टर की मौत ड्यूटी के बाद घर वापस आते समय, उसके बाइक ट्रक से टकराने की वजह से हो गई। घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मामला राजनांदगांव और भिलाई के बीच स्थित सोमानी की है। भिलाई के स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख अपने बाइक से अपने घर राजनंद गांव वापस जा रहे थे तभी सोमानी के पास यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि उनकी बाइक खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। सिर में काफी चोट आने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई।

युवराज राजनांदगांव के रहने वाले थे और स्मृतिनगर चौकी प्रभारी थे। रात्रि गस्त के बाद करीब 12 बजे वे अपनी बाइक से ही वापस राजनांदगांव जा रहे थे। घटना के तत्काल बाद ही उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनके मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *