रायपुर, 21 नवम्बर 2019/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित थे।