रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के नीति 11 माह में नक्सलियों के विरुद्ध कोई भी कार्य योजना नहीं बनाई है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू नक्सलियों के संबंध में स्टेटमेंट दिए हैं कि विगत 11 महीने में नक्सली वारदात कम हुआ है, कई नक्सली मारे गए कई आत्मसमर्पण किया है। हमारे फोर्स के जवानों में केजुवल्टी कम हुई है , जबकि नक्सलियों में पुलिस जवानों का खौफ कम हुआ है।
प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के विरुद्ध में रोज बयान आते हैं। नक्सलियों के विरुद्ध उन्होंने किसी प्रकार की कोई नीति नक्सली खात्मा के लिए नहीं बनाई गई।
प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने यह भी कहा की कांग्रेस सरकार ने नक्सली उन्मूलन के लिए वह ईमानदारी से कार्य नहीं किया है व इनकी कोई प्राथमिकता नहीं है की नक्सली समाप्त हो।