रायपुर : दिनांक 10नवम्बर 2019,बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की आतंक बढ़ती जा रही है और घोर नक्सल क्षेत्र पामेड़ क्षेत्र के एक जवान शहीद हो गया है ,और पामेड़ जेसे क्षेत्र में आने जाने में रोड सही नहीं बना है, असुविधा है, जिस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा .. मैं यह बिल्कुल नहीं मानता की नक्सली मूमेंट बड़ा है, इन 11 महीनों में नक्सली काफी मारा गया है और काफी नक्सली गिरफ्तार हुए हैं, काफी नक्सली लोग आत्मसमर्पण किए हैं, हमारी कैजुअल्टी न्यूनतम हुई है बहुत कम हुई है। आदिवासियों की मारे जाने की खबरें बहुत पहले ज्यादा आती रही थी , बस एक हुआ था जिसे लखमा जी ने बताया था, अलग से कोई आदिवासी इन 11 महीनों में नहीं है और जवान बहुत कम घायल हुए हैं। नक्सली मूमेंट पर हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।