25 क्विंटल कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहां लिखा है? इसे बताएं या सार्वजनिक रूप से गलत बयान देने के लिए रमन सिंह जी माफी मांगे : शैलेश नितिन

Chhattisgarh
रायपुर : डॉ रमन सिंह के द्वारा की गई बयान पर कांग्रेस का तीखा हमला करते हुए  प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। 2018 की विधानसभा चुनाव में हार के बाद अपना मानसिक संतुलन के साथ-साथ याददाश्त खो बैठे  हैं। कांग्रेस के विधानसभा घोषणा पत्र में 15 क्विंटल धान की खरीदी की बात कही गई थी इसे 25 क्विंटल का कर रमन सिंह ने 3 दिन में तीसरी बार झूठ का सहारा लिया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है.. कांग्रेश चुनौती देती है रमन सिंह जी  बताएं.की.  25 क्विंटल कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहां लिखा है? इसे बताएं या सार्वजनिक रूप से गलत बयान देने के लिए माफी मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *