रायपुर, 25 अक्टूबर 2019 चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राजमन बेंजाम को आज यहां विधानसभा स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने शपथ दिलाई । इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे सहित मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य और विधायक मोहन मरकाम तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री सहित विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों ने बेंजाम को बधाई और शुभकामनाएं दी।