चुनाव ड्यूटी, त्यौहार वीआईपी ड्यूटी सहित भिन्न क्षेत्रो में बेहतर कार्य करने वाले हुए सम्मानित

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : रायपुर 29 नवम्बर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान अमरेश मिश्रा ने आज सुबह एसएसपी कार्यालय में यातायात के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और

कर्मचारियों को हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाये दी है। माह अक्टूबर- नवम्बर में त्यौहार, विधानसभा चुनाव में बेहतर यातायात कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए कर्मचारियों में (1) प्रधान आरक्षक मदनलाल ध्रुव को मोहर्रिर लेखन, समन्वयक, नियंत्रण, व्यवस्थापक एवं वीआईपी ड्यूटी के लिए सम्मानित किया गया। (2) प्रधान आरक्षक जीवन वर्मा को हाइवे पेट्रोलिंग, हाइवे में वाहनों को खड़े नही होने देने, वीआईपी पर बेहतर मार्ग व्यवस्था के लिए सम्मानित किया गया। (3) प्रधान आरक्षक गोपी सिंह को बीट पेट्रोलिंग में बेहतर व्यवस्था बनाने, नो पार्किंग पर खड़े वाहनों में चस्पा के माध्यम से सर्वाधिक कार्यवाही के लिए सम्मानित किया गया। (4) आरक्षक सहदेव वर्मा को वीआईपी, कानून व्यवस्था ड्यूटी पर बेहतर तरीके से ड्यूटी लगाने एवं सहायक रीडर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। (5) आरक्षक विनय शुक्ला को चस्पा नोटिस निकालना, तामिली एवं वीआईपी ड्यूटी में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। (6) आरक्षक अन्थेरेन्स केरकेट्टा को पॉइंट ड्यूटी अवंतिबाई चौक पर बेहतर यातायात संचालन के लिए सम्मानित किया गया। (7) महिला आरक्षक पुष्पा सोनी को पॉइंट ड्यूटी फाफाडीह चौक पर बेहतर संचालन के लिए सम्मानित किया गया। (8) आरक्षक सुनील क्षत्रिय को क्रेन पेट्रोलिंग, क्रेन कार्यवाही एवं स्टापर परिवहन के लिए सम्मानित किया गया। *(9)* आरक्षक गोपाल सिदार को अधिकारी हमराह में बीट क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाने एवं सबसे अधिक चलानी कार्यवाही के लिए सम्मानित किया गया। *(10)* आरक्षक टोप सिंह वर्मा को दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचने, हाइवे में वाहनों को खड़े नही होने देना के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *