पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद.. पति ने किया कीटनाशक दवाई का सेवन

Chhattisgarh

जगदलपुर : आए दिन पति पत्नी में नोक झोंक होती रहती थी, लेकिन इस दिन हद ही होगया ,जिस पर परपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़े पाराकोट में एक घर मे जहा सगाई का कार्यक्रम चल रहा था, वही पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया, जिसके बाद डॉयल 112 ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि युवक रोहित कश्यप पिता रैमन कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी बड़े पाराकोट ने बताया कि घर के परिजन द्वारा बताया कि बेटा-बहू अपने रिश्तेदार के घर सगाई समारोह में गये थे, जहाँ पर दोनों पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी हो गया जिससे युवक आक्रोश में आकर कीटनाशक जैसे जहरीला पदार्थ को खा बैठा। परपा पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए पीड़ित युवक को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल लाकर भर्ती कराये।जहाँ पर युवक का इलाज जारी है इस दौरान चंद्रशेखर जांगडे,म. आर. सविता खेस चालक रामलाल ठाकुर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *