रायपुर : दिनांक 28सितम्बर2019, छ ग के चित्रकोट विधानसभा में उप चुनाव अक्टूबर को होने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने राजमन बेंजाम को प्रत्याशी घोषित किया है। चित्रकोट के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होना है। 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बस्तर के अन्य बड़े नेताओं से राय मशविरा करने के बाद राजमन बेंजाम का नाम दिल्ली भेजा था।
हम बता दें की बस्तर ग्रामीण कांग्रेस का राजमन बेंजाम जिला अध्यक्ष हैं।