बीजापुर : बीजापुर जिलाबल एवं सीआरपीएफ का सयुंक्त बल एरिया डोमिनेशन पर दिनांक 21.09.2019 को टेकमेटला एवं लिंगापुर की ओर रवाना हुए थे। एरिया डोमिनेशन के दौरान टेकमेटला और लिंगापुर के जंगल से भागते हुए एक युवक को जवानों ने दौड़कर पकड़ा।पकड़े गये नक्सली से पुछताछ करने पर अपना नाम गटपल्ली पापैया टेकमेटला थाना उसूर का होना बताया।वर्तमान में जन मिलिशिया के पद पर कार्यरत है।जिसके कब्जे से डायरेक्सनल पाईप माईंस 10 किग्रा, इलेक्ट्रिक वायर, 200 मीटर, बरामद किया गया।घटनास्थल के सर्च करने पर कैम्प लगाने का सामान तिरपाल, बर्तन, रस्सी, छाता, खुरपी आदि सामग्री बरामद किया गया।घटना पर थाना उसूर में अपराध क्रमांक 05/2019 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।थाना उसूर में विधिवत कार्यवाही उपरान्त आज दिनांक 22.09.2019 को गिरफ्तार नक्सली को रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।जंहा से उसे जेल भेज दिया गया।