मातृ शक्ति हमें दिलायेगी विजय : कौशिक

Chhattisgarh

दन्तेवाड़ा : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कारली में चुनावी जनसंर्पक अभियान को संबोधित करते कहा है कि हमेशा मातृशक्ति हमारे साथ रही है और इस बार भी हमें मिलेगा। भाजपा की प्रत्याशी ओजस्वी मण्डावी महिला शक्ति मजबूत करने चुनावी मैदान में है और आप के सहयोग से विधानसभा पहुचकर सब की आवाज बुलंद करेंगे। पूर्व मंत्री लता उसेन्डी कहा कि हमेशा भाजपा मातृ शक्ति को मजबूत करने वाली पार्टी है । मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को मंत्री जैसा दायित्व दिया जाता है यह केवल बस भाजपा में संभव है आप सभी भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मण्डावी का समर्थन करें। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज जैन सहित बड़ी संख्या महिला कार्यकर्ता व आम जन मौजूद थे।
हमारा मनोबल मजबूत : उसेन्डी
दन्तेवाड़ा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेन्डी ने कहा कि हमारा मनोबल मजबूत है और जीत उसी की होती है जो मैदान में दृढ़ता खड़ा होता है। उन्होने हमारे कार्यकर्ता हर मोर्चे पर मजबूती से तैनात है। प्रशासनिक तानाशाही बाद भी हम मैदान जरूर मारेगे। उन्होंने कहा कि चुनावी परिणाम आते तक हमारे कर्मयोगी कार्यकर्ता तनमंयता से जुटे होंगे।
भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रचार : भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मण्डावी ने चुनावी प्रचार अंतिम दिन बालपेट, टेकनार, भैरमबन्द ,कुम्हाररास में आम जनों से मुलाकात अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि हमें व्यापक समर्थन मिल रहा है जिससे हमारी जीत निश्चित है। भाजपा के स्टार प्रचारकों ने अंतिम दिन कार्यकताओं की बैठक ली व जनसंर्पक सभा में शामिल हुऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *