महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक,सीएम विष्णुदेव साय और ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी होंगे शामिल

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर आज, 1 अक्टूबर को नई दिल्ली1 में अहम बैठक होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के साथ दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के भी बैठक में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ आज महानदी के विषय पर बैठक है। बैठक में महानदी के जल के बंटवारे और उसके प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर दोनों राज्यों के पक्षों पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि जुलाई में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में भी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई थी।

उस बैठक में दोनों राज्यों ने तकनीकी स्तर पर चर्चा जारी रखने और सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई थी।महानदी जल विवाद से जुड़े कई तकनीकी और जल-बंटवारे के मुद्दे अभी लंबित हैं। दोनों राज्यों के बीच बातचीत के साथ-साथ महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण की कार्यवाही भी जारी है, जिसकी अवधि जनवरी 2027 तक बढ़ाई गई है।मुख्यमंत्री साय ने हाल में कहा था कि दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान के लिए 2अनुकूल माहौल बना है और इस मुद्दे पर आगे की बातचीत दिल्ली में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *