स्वच्छता सर्वेक्षण पर सियासत, मुख्यमंत्री बोले-केंद्र कर रही कांग्रेस शासित राज्यों भेदभाव

Uncategorized

रायपुर : स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ को अवार्ड नहीं मिला। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को 11-11 अंक मिले थे, साथ ही अन्य मानकों में भी छत्तीसगढ़ कहीं आगे था, लेकिन फिर भी केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार दे दिया। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को पछाड़कर मध्यप्रदेश ने बाजी मारी। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की सूची में पहली बार मध्यप्रदेश का नाम शामिल हुआ। इसके पहले इस सूची में प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़ का नाम हुआ करता था, जो की अब दूसरे स्थान पर आ गया है।
स्वच्छता रैंकिंग पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने कहा, स्वच्छता रैंकिंग में चाहे वह ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र हो, छत्तीसगढ़ सारे मानकों में आगे है। पुरस्कार देने वाले दिए हैं, वे ही जानें, क्या और कैसे किया गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ सभी पैरामीटर में आगे है। ईनाम देने में यदि हीला-हवाला करें तो इससे दुर्भाग्यजनक बात और क्या हो सकती है।
गाय को लेकर राजनीति
मुख्यमंत्री ने गाय को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, गाय पर राजनीति हो रही है। देश में गाय वोट देने का काम करती है, जबकि दुनियाभर में गाय दूध देने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *