रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन को जबरदस्त रिस्पॉन्स: 457 सुझाव मिले, 61% प्रतिभागी छात्र; 27 सितंबर को NIT में होगा बेहतरीन आइडियाज का प्रेजेंटेशन

Uncategorized

रायपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित ‘रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन 2026’ को नागरिकों और खासकर युवाओं का व्यापक प्रतिसाद मिला है। पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देश पर द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर के सहयोग से आयोजित इस हैकाथॉन में 17 सितंबर तक कुल 457 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।इन प्रस्तावों में करीब 350 यूनिक प्रतिभागियों ने भागीदारी की।

खास बात यह रही कि प्रतिभागियों में 61 प्रतिशत छात्र रहे, जबकि 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने यातायात सुधार को लेकर सबसे ज्यादा नवाचार प्रस्तुत किए। अभियान के अंतिम तीन दिनों में ही 248 सुझाव यानी कुल प्रस्तावों के 54 प्रतिशत प्राप्त हुए।सुरक्षा और AI/IoT पर युवाओं का फोकसहैकाथॉन में छह प्रमुख थीम पर सुझाव आमंत्रित किए गए थे। इनमें ट्रैफिक सेफ्टी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/इंटरनेट ऑफ थिंग्स (AI/IoT) से जुड़े सुझाव सबसे अधिक रहे। प्राप्त प्रस्तावों में 293 के साथ विस्तृत योजनाएं और अटैचमेंट्स भी जमा किए गए हैं।433 प्रस्तावों की स्क्रीनिंग पूरी, 222 आगे बढ़ेप्राप्त 457 प्रस्तावों में से अब तक 433 प्रस्तावों की प्रथम चरण की स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। इनमें से 222 प्रस्ताव सफल पाए गए हैं। इन प्रस्तावों को विशेषज्ञ समिति की समीक्षा के लिए भेजा गया है। वहीं 21 प्रस्तावों को उपयुक्त/अति उत्तम श्रेणी का पाया गया है।

स्क्रीनिंग के दौरान 211 प्रस्ताव निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जबकि शेष 24 प्रस्तावों की प्रथम चरण की समीक्षा जारी है। इनमें विशेष रूप से ट्रैफिक इंजीनियरिंग और नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।जाम नियंत्रण के लिए AI आधारित आइडिया को मिली मंजूरीविशेषज्ञ स्तर पर अब तक दर्ज 11 परिणामों में से AI/IoT थीम के तहत व्यस्त मार्गों पर जाम नियंत्रण से जुड़े एक व्यावहारिक नवाचार को मंजूरी दी गई है।

इसे प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित करने की अनुशंसा की गई है। विशेषज्ञ समिति द्वारा अन्य प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा अभी जारी है।स्क्रीनिंग के दौरान ऐसे सामान्य विचार, जिनमें ठोस कार्ययोजना नहीं थी अथवा केवल दूसरे शहरों के उदाहरण दिए गए थे, उन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया। समिति का फोकस ऐसे समाधानों पर है, जिन्हें रायपुर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और स्थानीय यातायात परिस्थितियों में व्यावहारिक रूप से लागू किया जा सके।27 सितंबर को NIT रायपुर में होगा प्रस्तुतीकरणआगामी दिनों में ट्रैफिक इंजीनियरिंग, सेफ्टी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े लंबित प्रस्तावों की विशेषज्ञ समीक्षा पूरी की जाएगी। इसके बाद 27 सितंबर 2026 को NIT रायपुर में चयनित प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण होगा।प्रस्तुतीकरण के बाद प्रत्येक थीम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता के साथ-साथ ओवरऑल बेस्ट विजेता का चयन किया जाएगा। विजेताओं को अलग से आयोजित समारोह में आकर्षक पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *