अघरिया समाज का बड़ा धार्मिक आयोजन, 27 जनवरी से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

Uncategorized

रायपुर। अघरिया समाज सेवा समिति, रायपुर ने सामाजिक बैठक में आगामी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन का निर्णय लिया है। कथा का आयोजन 27 जनवरी से 2 फरवरी 2027 तक अघरिया गौरव सदन, सरोना, रायपुर में होगा। वृंदावन धाम से राधिका किशोरी जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।

समाज की बैठक में कथा आयोजन का संकल्प सर्वसम्मति से लिया गया। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। समिति ने इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज को एकजुट करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया है।

अघरिया समाज में भागवत कथा का संकल्प, 27 जनवरी से सात दिवसीय आयोजन

वृंदावन धाम की राधिका किशोरी के श्रीमुख से होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अघरिया समाज सेवा समिति, रायपुर ने आध्यात्मिक और सामाजिक एकजुटता की दिशा aमें बड़ा निर्णय लिया है। समिति की सामाजिक बैठक में 27 जनवरी से 2 फरवरी 2027 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित करने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया। कथा का आयोजन अघरिया गौरव सदन, सरोना, रायपुर में होगा। वृंदावन धाम की राधिका किशोरी कथा का वाचन करेंगी।भागवत कथा के आयोजन की घोषणा के साथ ही समाजजनों में उत्साह का माहौल है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ समाज में आपसी सहभागिता और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना भी है।अघरिया समाज सेवा समिति के अध्यक्ष डी.सी. पटेल ने समाज के सभी बंधुओं से श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन और अघरिया गौरव सदन के निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की सामूहिक सहभागिता से कथा आयोजन और भवन निर्माण दोनों कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा, संस्कार और सकारात्मक दिशा देने का माध्यम भी है। कथा के माध्यम से समाजजनों को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आध्यात्मिक संदेश से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *