मेरे सपनों का भारत : छात्र -छात्राओं ने ड्रॉइंग-पेंटिंग से उकेरी 2047 के विकसित भारत की तस्वीर

Chhattisgarh Madhyapradesh National State

रायपुर,19 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विद्यालयों मे ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे शनिवार को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहरा मे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्र_छात्राओं ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की तस्वीर उकेरी। किसी ने डिजिटल क्लासरूम और अंतरिक्ष में तिरंगा लहराते भारत का चित्र बनाया, तो किसी ने ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्वच्छ गांव, और महिला सशक्तिकरण से सशक्त होते भारत को कैनवास पर उतारा।छात्राओं ने कृषि, उद्योग, प्रौद्योगिकी, ग्रीन इकोनॉमी, योग-आयुर्वेद-संस्कृति, रक्षा-सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, क्वांटम एवं स्पेस टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स आदि पर फोकस किया।विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में राष्ट्रबोध, रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *