नारायणपुर : वन मंत्री केदार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को नारायणपुर स्थित कोटुमहर बायोडायवर्सिटी पार्क के परिसर में ‘वन शहीद दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।समारोह के दौरान वनों, वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर वन शहीदों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
वन मंत्री केदार कश्यप की प्रेरणा से इस अवसर पर ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान के अंतर्गत पार्क परिसर में पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण के माध्यम से शहीदों की स्मृति को जीवंत रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के अंत में वन मंत्री ने वन विभाग के मैदानी कर्मचारियों से सीधी मुलाकात की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जंगलों की रक्षा में जुटे वनकर्मियों के समर्पण और साहस की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और सतत प्रोत्साहन से जिले में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्यों को एक नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है।इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।