छत्तीसगढ़ में तेज गति से हो रहा अन्त्योदय और ग्रामीण विकास की दिशा में काम : किरण

Uncategorized

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, आवास, महिला सशक्तीकरण और आजीविका से जुड़ी दी गई विकासपरक सौगातों के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा व अरुण साव सहित केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. (श्रीमती) बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ को धरातल पर उतारते हुए छत्तीसगढ़ की ‘डबल इंजन’ सरकार जन-कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। शुक्रवार को सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत नवनिर्मित 2 लाख आवासों में हितग्राहियों का ससम्मान गृह प्रवेश कराया जाना राज्य के गरीब, वंचित और ग्रामीण परिवारों के जीवन में एक नए युग की शुरुआत है। हर गरीब के सिर पर अपनी पक्की छत का सपना साकार कर भाजपा सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता सदैव अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान रही है। श्रीमती बघेल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान 122 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। यह अभूतपूर्व सौगात सक्ती क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती देगी और सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अभूतपूर्व हैं। प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से योजनाएँ त्वरित रूप से जनता तक पहुँच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *