रायपुर, 27 अगस्त 2026। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की निवासी मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर निवासी सुश्री मोनिका यादव 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं। आपदा के बाद से उनका परिजनों से संपर्क टूट गया है।मामले की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ सरकार सक्रिय हो गई है। राज्य सरकार संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है। मोनिका यादव की सुरक्षित तलाश और उनके संबंध में जानकारी जुटाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में फंसे या प्रभावित राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए प्रशासनिक स्तर पर समन्वय और संपर्क व्यवस्था को सक्रिय किया है।सरकार की प्राथमिकता लापता मोनिका यादव की सुरक्षित खोजबीन और उनके परिजनों तक जल्द से जल्द जानकारी पहुंचाना है।