भारतीय जनता पार्टी यदि फूलन देवी कहे जाने को अपशब्द मानती है तो इससे भाजपा के सोच उजागर होती है : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Uncategorized

चित्रा पटेल : रायपुर : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा फुलन देवी जो सांसद भी थीं को लेकर विवादित बयान पर अध्यक्ष संचार विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा फूलन देवी प्रतीक है शोषण की, फूलन देवी के साथ जो घटनाएं हुईं उनके साथ जो हुआ उसे सारा देश जानता है और उसके खिलाफ फूलन देवी ने हथियार उठाया, विद्रोह किया उसके बाद मे समाज की मुख्यधारा में वापस आईं,और सांसद तक बनी। फूलन देवी ने अपने समाज की आवाज को उठाया। ऐसी महिला नेत्री के बारे में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रयोग किए गए शब्द उचित नहीं है। फूलन देवी समाज के पिछले वर्ग के महिला रहीं, उन्होंने खूब अत्याचार झेले और उन अत्याचार के खिलाफ आवाज अगर उठाई और उसके बाद भी समाज के मुख्यधारा में वापस आईं तो ऐसी महिला के बारे में अपशब्द कहकर भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी सामंतवादी मानसिकता को उजागर किया है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आगे यह भी कहा कि मंत्री कावासी लखमा द्वारा गलती से ओ शब्द निकल गए उन्होंने डी पुंनदेश्वरी के बारे में ऐसी कोई बात नहीं कहीं और भारतीय जनता पार्टी यदि फूलन देवी कहे जाने को अपशब्द मानती है तो इससे भाजपा के सोच उजागर होती है समाज के कमजोर वर्गों को लेकर।

हम बता दें कि छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा  भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पर किया गया  बयान बाजी के लिए विरोध में कल भाजपा की जिला महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी की जिला महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे और मंत्री कवासी लखमा को चूड़ी भेंट करने उनके निवास के लिए  निकले थे। रायपुर पुलिस द्वारा उनको रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग लगाया गया था। पुलिस टीम ने  शंकर नगर के पास उनको रोका गया जिसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने ब्रीकेटिंग पास प्रदर्शन किया और मंत्री कवासी लखमा को अपना बयान वापस लेने के लिए नारे लगाए और साथ ही यह भी नारे लगाए की “महिला के सम्मान में महिला मोर्चा उतरी मैदान में”।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री  शेलेंद्री परघनिया ने कहा कि मै फूलन देवी का सम्मान करती हूं लेकिन पहले वह डकैत थी और उन्होंने बहुतों का मर्डर भी किया था और फूलन देवी जेल गई थीं लेकिन कवासी लखमा ने डी पुंदेश्वरी को फूलन देवी कहना बिल्कुल गलत है और मैं इसकी घोर निंदा करती हूं , कवासी लखमा को उसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी से माफी मांग मांगे।

 

 

 

प्रदर्शन दौरान ही  भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शेलेंद्री परघनियां का विवादित बयान,  महिला सम्मान के लिए बातें करती है और वहीं  फूलन देवी जिनके साथ अत्याचार हुआ था,जो एक उत्पीड़ित महिला जो उत्पीड़न के विरोध में अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर डकैत बन गई थीं वही फूलन देवी जो देश की सांसद थी उनके लिए इस तरह का शब्द का प्रयोग किया ,विवादित बयान दी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कई नारे लगाए जिनमें से एक बोल यह भी था कि” महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा उतरे मैदान में”!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर और आबकारी मंत्री कवासी लखमा गुरुवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री के ज़बान फिसली भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को फूलन देवी फिसले हुए शब्द को लेकर बीजेपी के महिला मोर्चा द्वारा आज मंत्री कवासी लखमा के विरोध में चूड़ी भेंट करने का कार्यक्रम रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *