छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव बने महानिदेशक नगरसेना एवं अग्निशमन सेवाएं

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 31 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश 24 अगस्त 2026 को महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया। अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नए पदों पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।तबादला आदेश में वरिष्ठ स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पवन देव (1992 बैच) को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक के पद से हटाकर महानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है।गुरजिंदर पाल सिंह (1994 बैच) को पुलिस मुख्यालय के महानिदेशक पद से हटाकर महानिदेशक प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी बनाया गया है।

वहीं एसआरपी कल्लूरी (1994 बैच) को पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक प्रशासन एवं चयन के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रदीप गुप्ता (1995 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ उन्हें अतिरिक्त प्रभार संचालक अभियोजन भी सौंपा गया है। विवेकानंद (1996 बैच) को वर्तमान कार्य के अतिरिक्त वित्त, योजना एवं प्रबंध से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है।दीपांशु काबरा (1997 बैच) को वर्तमान दायित्व के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं अमित कुमार (1998 बैच) को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स सहित अन्य महत्वपूर्ण पुलिस शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है।आदेश में अंकित कुमार गर्ग (2004 बैच) को वर्तमान कार्य के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और SIA की जिम्मेदारी दी गई है। ध्रुव गुप्ता (2005 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक CID के साथ CCTNS एवं SCRB की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी क्रम में बालाजीराव सोमावार (2007 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक अजाक बनाया गया है। प्रशांत कुमार अग्रवाल (2008 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक S4C एवं तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है।महिला अधिकारियों में मिलना कुर्रे (2008 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक छसबल की जिम्मेदारी मिली है, जबकि पारुल माथुर (2008 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाया गया है। मनीष शर्मा (2009 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी दी गई है।अभिषेक मीणा (2010 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल, बस्तर पदस्थ किया गया है। वहीं सदानंद कुमार (2010 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल की जिम्मेदारी दी गई है। गिरिजा शंकर जायसवाल (2010 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक S4C एवं तकनीकी सेवाओं का दायित्व मिला है।एमएल कोटवानी (2010 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत कुमार ठाकुर (2011 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक CCTNS एवं SCRB बनाया गया है।अजातशत्रु बहादुर सिंह (2011 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक नगर सेना तथा राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं निदेशक अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवेक शुक्ला (2012 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा बनाया गया है, जबकि राजेश कुकरेजा (2012 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक वित्त, योजना एवं प्रबंध की जिम्मेदारी दी गई है।रेवती राजमणी (2012 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार एवं डायल 112 की जिम्मेदारी दी गई है। रामकृष्ण साहू (2012 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक CID बनाया गया है।इसके अलावा मोहित गर्ग (2013 बैच) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन एवं चयन, रवि कुमार कुर्रे (2014 बैच) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक CID और यदुवंशी अक्षय कुमार (2018 बैच) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक CCTNS की जिम्मेदारी दी गई है।किरण जैन (2020 बैच) को सेनानी 18वीं बटालियन, मनेन्द्रगढ़ पदस्थ किया गया है। वहीं अंजली विश्वकर्मा (2021 बैच) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सरकार के इस व्यापक IPS फेरबदल को पुलिस मुख्यालय और विभिन्न महत्वपूर्ण पुलिस शाखाओं में प्रशासनिक एवं कार्यगत जिम्मेदारियों के पुनर्विन्यास के तौर पर देखा जा रहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नई पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *