38 स्कूल-कॉलेजों में पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश, 5,242 विद्यार्थी हुए जागरूक

Uncategorized

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के पहले सप्ताह में पुलिस टीमों ने जिले के 38 विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर 5,242 विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी दी गई।

पुलिस ने खास तौर पर OTP, UPI PIN, CVV, पासवर्ड, फर्जी लिंक, QR कोड, KYC अपडेट, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया फ्रॉड से सावधान रहने की समझाइश दी।पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि OTP, UPI PIN, CVV और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक खाता, ATM कार्ड, आधार सहित व्यक्तिगत जानकारी भी किसी अजनबी को नहीं दें। फर्जी कस्टमर केयर, बैंक अधिकारी, पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।सोशल मीडिया सुरक्षा पर भी जोरजागरूकता कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत पासवर्ड और Two-Factor Authentication (2FA) का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध प्रोफाइल और निजी फोटो अथवा दस्तावेज सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले किसी भी भ्रामक या संदिग्ध वीडियो और संदेश को बिना सत्यापन के शेयर न करें।साइबर सेल्फी अभियान से जुड़ने की अपीलपुलिस ने विद्यार्थियों और नागरिकों को ‘साइबर सेल्फी अभियान’ की जानकारी देते हुए साइबर जागरूकता सेल्फी फ्रेम के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने की अपील की।ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायतपुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए।

साथ ही संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को भी तुरंत सूचना दें। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और आवश्यक कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है।छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’ 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर साइबर अपराधों की रोकथाम में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।पुलिस ने संदेश दिया— “एक जागरूक विद्यार्थी, एक जागरूक परिवार; एक जागरूक परिवार, एक सुरक्षित समाज।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *