पं. प्रदीप मिश्रा ने शासकीय स्कूलों में मंत्रोच्चारण की पहल को सराहाशिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जयंती स्टेडियम पहुंचकर सुनी शिव महापुराण कथा

Uncategorized

रायपुर/दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से चल रही श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा का श्रवण किया। मंत्री ने आरती में भी सहभागिता की और भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में प्रार्थना के समय मंत्रोच्चारण की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना का भी विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मंत्रोच्चारण जैसी पहल बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनके भीतर एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक विचार विकसित करने में सहायक हो सकती है।पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और छत्तीसगढ़ शासन के इस प्रयास को बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि बचपन में मिले अच्छे संस्कार जीवनभर व्यक्ति के व्यक्तित्व और चरित्र को मजबूत बनाते हैं।

शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं : –

गजेन्द्र यादवशिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा सुनने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि पंडित मिश्रा से आत्मीय भेंट के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई।मंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान और रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के विकास का भी आधार है।

स्कूलों में प्रार्थना और मंत्रोच्चारण के माध्यम से बच्चों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से समृद्ध नई पीढ़ी विकसित और सशक्त छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगी।विश्व के सबसे बड़े अस्थायी पंडाल के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर दी बधाईशिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भव्य धार्मिक आयोजन के लिए बोल बम सेवा समिति के संयोजक दया सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने विश्व के सबसे बड़े अस्थायी पंडाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने पर आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे छत्तीसगढ़ और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त से जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है।

कथा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भिलाई पहुंच रहे हैं।कथा के चौथे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव में विश्वास और सच्ची श्रद्धा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र की महिमा बताते हुए भगवान शिव की भक्ति और नियमित जलाभिषेक के महत्व पर भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *