पिथौरा में भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने संभाली कमान

Uncategorized

पिथौरा : पिथौरा में स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनपद पंचायत परिसर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए। प्रमुख मार्गों से गुजरती यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि यात्रा में युवाओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रभक्ति की भावना हर भारतीय के मन में गहराई से मौजूद है।

तिरंगा यात्रा युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव को और मजबूत करेगी।जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने पिथौरा में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को नई ऊर्जा दी है। जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है तथा यात्रा में युवाओं की भागीदारी ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखने का संदेश दिया।भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। पिथौरा में उमड़ा जनसैलाब ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति लोगों की मजबूत जनभावना को दर्शाता है।यात्रा में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद अंबू पटेल, पुरुषोत्तम धृतलहरे, कंवलजीत छाबड़ा, नरेंद्र बोरे, विमला बेहरा, विष्णु साहू, जतिन ठक्कर, विजय नायक, विजय राज पटेल, सुमित अग्रवाल, रविंदर आजमानी, मुन्नू पांडे, पुष्पराज गजेंद्र, पवन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *