रायपुर में नशीली गोलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 150 Nitrazepam टैबलेट के साथ दो गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के विजिबल पुलिसिंग अभियान के तहत गोलबाजार पुलिस ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 150 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से Nitrazepam Tablet IP Nitrosun-10 बरामद की गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना चीरघर, बांसटाल स्थित शीतला माता मंदिर के पास दो युवक नशीली गोलियां लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना के आधार पर गोलबाजार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दोनों युवकों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों की पहचान अनुराम साहू (21) निवासी सुदामा नगर टिकरापारा और सोमेश साहू (24) निवासी संजय नगर झंडा चौक, टिकरापारा के रूप में हुई।लाल थैले में मिली 150 नशीली गोलियांपुलिस ने दोनों के पास रखे एक लाल रंग के छोटे थैले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें NITRAZEPAM TABLET IP NITROSUN-10 की कुल 150 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने नशीली गोलियों को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया।दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 22(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।विजिबल पुलिसिंग अभियान के तहत कार्रवाईयह कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई। परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अमित कोसमा एवं थाना प्रभारी गोलबाजार के निर्देशन में परिवीक्षाधीन उपनिरीक्षक सुनील कुमार कुजूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया।रायपुर पुलिस ने कहा है कि विजिबल पुलिसिंग अभियान के तहत नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।a

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *