डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर राजनांदगांव को मिली बड़ी सौगात, 5 महतारी सदनों के निर्माण हेतु 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Uncategorized

राजनांदगांव, 13 नवम्बर 2026: विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले की पांच ग्राम पंचायतों में महतारी सदन निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये की अनुशंसा किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव जिले में पांच महतारी सदनों के निर्माण की अनुशंसा की गई है। इनमें राजनांदगांव के ग्राम पंचायत पनेका, अंजोरा, भर्रेगांव, खैरा (र) तथा छुरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत लालूटोला के अंतर्गत ग्राम बापूटोला शामिल हैं। प्रत्येक महतारी सदन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस प्रकार कुल पांच महतारी सदनों के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपये की अनुशंसा की गई है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए उपयोगी सामुदायिक सुविधा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल होगी।

डॉ. रमन सिंह ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक राशि की अनुशंसा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा जी के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *