रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन नए जिलों की घोषणा होने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में जम हो रही चर्चा कि मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जल्द ही लग सकती है मुहर।
राज्य सरकार 15 अगस्त को प्रदेश में तीन नए जिले पथ्थलगांव, कटघोरा, और एक अन्य बनाने की घोषणा कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 36 हो जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार कार्यकाल में कई नए जिलों का गठन किया गया था।
इसके बाद प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 33 हो गई थी।अब मौजूदा सरकार द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा लोगों को जिला मुख्यालय की सुविधाएं नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नए जिलों के गठन पर विचार किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि तीन नए जिलों के साथ नई तहसीलों के गठन की भी घोषणा हो सकती है।हालांकि, नए जिलों के नाम, सीमाएं और आधिकारिक घोषणा को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई अंतिम पुष्टि नहीं हुई है।
15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन में इस संबंध में घोषणा होने की संभावना पर सबकी नजरें टिकी हैं।यदि तीन नए जिलों की घोषणा होती है, तो छत्तीसगढ़ में कुल 36 जिले और 36 नई तहसीलों के गठन की दिशा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकता है।