राज्यपाल रमेन डेका का बसना प्रवास, विधायक सम्पत अग्रवाल के ‘नीलांचल भवन’ में हुआ भव्य स्वागत

Uncategorized

बसना। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने बसना प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के निजी निवास ‘नीलांचल भवन’ पहुंचे। यहां विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के परिवारजनों, समर्थकों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल रमेन डेका एवं उनकी धर्मपत्नी का पुष्पवर्षा और आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया।राज्यपाल एवं उनकी धर्मपत्नी के ‘नीलांचल भवन’ पहुंचने पर परिसर में उत्साह का माहौल रहा। मुख्य द्वार से सभा स्थल तक लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप और स्वागत नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।मेजबान विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ एवं सम्मानसूचक अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्यपाल रमेन डेका का अपनी धर्मपत्नी के साथ बसना की धरती और ‘नीलांचल भवन’ में आगमन क्षेत्रवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उनके प्रवास से क्षेत्र के नागरिकों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल का मार्गदर्शन जनसेवा, क्षेत्रीय विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बसना की जनता की ओर से राज्यपाल एवं उनकी धर्मपत्नी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की प्रगति और अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता एनके अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ महासमुंद जिला संयोजक सुमित अग्रवाल, बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल एवं उनकी धर्मपत्नी का अभिनंदन किया तथा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *