UP विजिलेंस का बड़ा एक्शनरिटायर्ड परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर छापा, 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी बरामद

Uncategorized

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी ललित कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।छापेमारी के दौरान जांच टीम को 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी सहित भारी मात्रा में कीमती संपत्ति और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

बरामद संपत्ति का मूल्य करोड़ों रुपये आंका जा रहा है। जांच एजेंसियां दस्तावेजों और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल कर रही हैं।इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने विजिलेंस टीम को ₹1 लाख की शाबाशी राशि देने की घोषणा की है।यह कार्रवाई हाल के समय में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी विजिलेंस कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *