रायपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर मिडटाउन द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर समाज सेवा, मित्रता और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को नई ऊर्जा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्लब की सामाजिक गतिविधियों, महिला नेतृत्व और सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मंजूषा वैषम्पायन, एसोसिएशन प्रेसिडेंट श्रीमती विनुथा हरिश, आईआईडब्ल्यू प्रेसिडेंट श्रीमती इंगलोग विंडहैम, क्लब प्रेसिडेंट श्रीमती श्रद्धा नायक तथा क्लब सेक्रेटरी श्रीमती वंदना राजपूत सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आत्मीय भेंट और विचार-विमर्श हुआ।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा की दिशा में ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन “Grow & Flourish” की थीम के साथ समाज सेवा के संकल्प को और मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा, मित्रता और महिला सशक्तिकरण का यह कारवां आगे भी निरंतर समाजहित में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।