रायपुर : 06जुलाई 2026हज 2027 पर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम सूचना है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर के बैरन बाजार स्थित कार्यालय में ई-हज सुविधा केंद्र शुरू कर दिया है, जहां ऑनलाइन आवेदन फॉर्म निःशुल्क भरे जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बताया कि कई आवेदकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में कठिनाई होती है।इसे देखते हुए विशेष काउंटर बनाया गया है, ताकि कोई भी इच्छुक व्यक्ति तकनीकी परेशानी के कारण आवेदन से वंचित न रह जाए।हज कमेटी ऑफ इंडिया के अनुसार हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। जरूरी शर्त:हज 2027 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
कहां मिलेगी सुविधा?छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय, मुखर्जी बड़ा, बैरन बाजार, रायपुर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर निःशुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरवाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:0771-4266646