मनगटा युवती मौत कांड में राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, व्हिसलिंगवुड्स रिसोर्ट सील

Uncategorized

राजनांदगांव। मनगटा युवती मौत प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जिस व्हिसलिंगवुड्स रिसोर्ट में घटना को अंजाम दिया गया था, उसे भी पुलिस ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई को जिले के सभी रिसोर्ट संचालकों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।पुलिस जांच में सामने आया कि 24 वर्षीय युवती को आरोपियों ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया।

रायपुर ले जाते समय उसे जबरन शराब पिलाई गई और बाद में मनगटा स्थित व्हिसलिंगवुड्स रिसोर्ट में उसकी नशे की हालत का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना के दौरान युवती को गंभीर चोटें भी आईं।मामले की जानकारी 18 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री से मिलने के बाद थाना सोमनी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26), छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25) और घनश्याम बेलचंदन (25) शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।राजनांदगांव पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को जिले में महिला सुरक्षा के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, घटना से जुड़े रिसोर्ट को सील किए जाने के बाद अन्य रिसोर्ट संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *