दिल्ली: SPG में बड़े बदलाव की तैयारी, नए डायरेक्टर की तलाश तेज

Uncategorized

दिल्ली : प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। SPG के मौजूदा प्रमुख आलोक शर्मा इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद संगठन को नया डायरेक्टर मिलने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, केरल कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस. सुरेश इस दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वर्तमान में वे SPG में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद पर कार्यरत हैं और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था का लंबा अनुभव रखते हैं।

हालांकि, नए SPG प्रमुख की नियुक्ति के लिए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इनमें आईपीएस अधिकारी संजय ए. लाटकर और पद्माकर एस. रानीप्से प्रमुख हैं।सुरक्षा प्रतिष्ठान में होने वाला यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि SPG प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा से जुड़े सबसे संवेदनशील दायित्वों का निर्वहन करती है।

ऐसे में नए प्रमुख की नियुक्ति पर केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की नजरें टिकी हुई हैं।अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि देश की सबसे अहम सुरक्षा एजेंसी की कमान आखिर किस वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *