05 नक्सली गिरफ्तार, थाना बासागुड़ा एवं केरिपु की सयुंक्त कार्यवाही

Chhattisgarh

बीजापुरपुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज  विवेकानंद सिन्हा, के कुशल मार्गदर्शन में उप महानिरीक्षक केरिपु  कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर  दिव्यांग पटेल, केरिपु 168 वी वाहिनी कमाण्डेंड  विनय कुमार चौधरी, 204 कोबरा कमाण्डेंड  प्रेम सिंह के दिशा निर्देशन में दिनांक09.09.2019 को थाना बासागुड़ा से निरीक्षक सुरेन्द्र यादव एवं केरिपु168 सहायक कमाण्डेंड चंदन गिद्दी, कोबरा सहायक कमाण्डेंड महेन्द्र सिंह के हमराह जिला पुलिस बल, केरिपु, कोबरा, बस्तरिया बटालियन बल की संयुक्त टीम नक्सली गस्त सर्चिग एवं फरार आरोपियों व वारंटियों की पता तलाष हेतु ग्राम बण्डागुड़ा, चिपुरभट्ठी, पुसबाका, पेगड़ापल्ली की ओर रवाना हई थी।

सर्चिग के दौरान मुखबीर की सूचना एवं पुलिस पार्टी की कार्यवाही में ग्राम बण्डागुड़ा के जंगल से थाना बासागुड़ा के अपराध क्रमांक 11/2019 के नामजद आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
1.पुनेम बुधराम पिता मंगलू उम्र 32 वर्ष(जनताना सरकार अध्यक्ष पेगड़ापल्ली)*

2.राकेश पोटाम पिता सुकलू उम्र 21 वर्ष (मिलिषिया सदस्य)

3.ओयाम सन्नू पिता ओयाम डुम्मा उम्र 30 वर्ष

4.ताती सोना पिता ताती बण्डी उम्र 24 वर्ष

5. माड़वी बसंत पिता माड़वी मंगू उम्र 27 वर्ष सभी निवासी बण्डागुड़ा(पुसबाका) थाना बासागुड़ा

पकडे़ गये आरोपियों के विरूध थाना बासागुड़ा के अपराध क्रमांक 11/2019 धारा 147,148,149,341,395 भादवि0 25 आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी है l
पुनेम बुधराम पिता मंगलू उम्र 32 वर्ष के विरुद्ध थाना बासागुड़ा के अन्य अपराधो में 04 स्थायी वारण्ट लम्बित है l पुनेम बुधराम के कब्जे से 04 नग डण्डा, तथा राकेश पोटाम के कब्जे से कुकर बम मैकेनिजम सहित बरामद किया गया। उक्त आरापियों को थाना बासागुड़ा में विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 09.09.2019 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *