मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण

Uncategorized

रायपुर : राजधानी रायपुर को आज बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया।

साथ ही 22.79 करोड़ रुपये की लागत से बने शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया।48.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह ओवरब्रिज 787 मीटर लंबा और 13 मीटर चौड़ा है।

इसके शुरू होने से कचना, खम्हारडीह और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यालय, स्कूल-कॉलेज जाने वाले लोगों के साथ व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और केंद्र सरकार की सहायता से सड़क, पुल एवं अन्य विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री और लोक निर्माण विभाग की टीम को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *