रायपुर ब्रेकिंग : राजधानी रायपुर के कमल विहार सेक्टर 7B स्थित एक होटल को लेकर देहव्यापार के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, होटल परिसर में कथित रूप से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की बात कही जा रही है।

आरोप है कि होटल स्टाफ द्वारा युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी जैसी गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि यह पूरा मामला पिछले कई दिनों से चल रहा हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि यह आरोप सही हैं तो क्या यह पुलिस प्रशासन और कमिश्नरेट व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है?
फिलहाल मामला चर्चा में है और लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस पर कब और कैसी कार्रवाई करता है—या फिर यह मामला सिर्फ आरोपों तक ही सीमित रह जाता है।इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।