समयपालन और अनुशासन की मिसाल बनीं आराधना साहू, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित

Uncategorized

नवा रायपुर अटल नगर : 14 मई 2026 को नवा रायपुर अटल नगर में सम्मान प्रदान किया गया ।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन में पदस्थ निज सचिव आराधना साहू को उत्कृष्ट कार्यशैली, समयपालन और अनुशासन के लिए प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्रालय द्वारा जारी प्रशंसा-पत्र में उल्लेख किया गया है कि अप्रैल 2026 के दौरान आराधना साहू ने कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर नियमितता और कार्य के प्रति गहरी जिम्मेदारी का परिचय दिया। उनके इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील ने उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान किया और इसके लिए बधाई दी हैं।

सरकारी कार्यों में अनुशासन और प्रतिबद्धता की यह मिसाल अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा मानी जा रही है। मंत्रालय में उनके कार्य के प्रति गंभीरता और सक्रियता की सराहना हो रही है।

प्रशंसा-पत्र में कहा गया है कि उनका कार्य “प्रोत्साहन और प्रेरणा के योग्य” है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *