अमित शाह से लक्ष्मी वर्मा की मुलाकात: बूथ कार्यकर्ता से राज्यसभा तक के सफर पर जताया आभार, बस्तर से बंगाल तक नेतृत्व की सराहना

Uncategorized

रायपुर/नई दिल्ली। लक्ष्मी वर्मा ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर संगठन, राष्ट्रहित, सुशासन और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। आत्मीय वातावरण में हुई इस मुलाकात में संगठन की कार्यशैली, जनहित के मुद्दों और राजनीतिक परिस्थितियों पर सार्थक संवाद हुआ।राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और पहली बार सरकार गठन के लिए अमित शाह को बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व, मजबूत संगठनात्मक रणनीति तथा राष्ट्रहित आधारित राजनीति की जीत बताया। उन्होंने असम और पुडुचेरी में मिली राजनीतिक सफलता पर भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान लक्ष्मी वर्मा ने एक साधारण बूथ कार्यकर्ता से राज्यसभा सांसद तक के अपने सफर का उल्लेख करते हुए अमित शाह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यकर्ता आधारित राजनीति और नेतृत्व का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। एक सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व मिलना पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा और समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का जीवंत उदाहरण है।

बैठक में बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान और उसके सकारात्मक परिणामों पर भी चर्चा हुई। लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि अमित शाह के दृढ़ नेतृत्व और केंद्र सरकार की रणनीतिक कार्ययोजना से बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब विकास और विश्वास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।,

राज्यसभा सांसद ने छत्तीसगढ़ में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के हितों और आदिवासी क्षेत्रों के विकास से जुड़े विषयों से भी अमित शाह को अवगत कराया। इस दौरान अमित शाह ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए संगठन और सरकार के माध्यम से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि अमित Shah का नेतृत्व राष्ट्रहित, सुरक्षा, सुशासन और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच से प्रेरित है। उन्होंने इस मुलाकात को अपने सार्वजनिक जीवन का प्रेरणादायी और ऊर्जा देने वाला क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *