रायपुर। दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट और बेरोजगारी से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार समाधान देने के बजाय जनता को “कम उपयोग” की सलाह दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हालिया संबोधन देशवासियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों से उर्वरक कम उपयोग करने, कर्मचारियों से “वर्क फ्रॉम होम” करने, महिलाओं से तेल और गैस कम खर्च करने, लोगों से सोना नहीं खरीदने और विदेश यात्रा से बचने की अपील कर रहे हैं। बैज ने सवाल उठाया कि “क्या अब देश की जनता अपनी जरूरतें भी छोड़ दे!
“मोदी राज में किचन से लेकर खेत तक संकट”:-
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि देश में पिछले कई वर्षों से उर्वरकों की भारी कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की जरूरत है, लेकिन अब तक केवल 30 प्रतिशत उर्वरक ही सोसायटियों तक पहुंच पाया है। उन्होंने कहा कि किसान महंगा खाद खरीदने को मजबूर हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ रही और उत्पादकता घट रही है।उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। आटा, दाल, तेल, गैस, पेट्रोल, डीजल से लेकर दवाइयों तक के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। बैज ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय की तुलना में आज आम आदमी का जीवन बेहद महंगा हो चुका है।
सोना नहीं खरीदने की सलाह देने वाले खुद 8400 करोड़ के विमान में घूम रहे :-
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी अब तक 70 देशों की यात्रा पर सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं और 15 मई से फिर विदेश दौरे पर जा रहे हैं। बैज ने कहा कि “जो प्रधानमंत्री खुद हजारों करोड़ के विमान में यात्रा करते हैं, वे जनता को विदेश यात्रा न करने और सोना न खरीदने की सलाह दे रहे हैं।
मोदी पहले अपने नेताओं को साइकिल चलाने कहें :-
दीपक बैज ने कहा कि यदि पेट्रोल-डीजल बचाने की इतनी चिंता है तो सबसे पहले भाजपा नेताओं, मंत्रियों और वीआईपी काफिलों पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पहले अपने मंत्रियों और भाजपा नेताओं से साइकिल चलाने की अपील करनी चाहिए, उसके बाद जनता को नसीहत ।
“मोदी सरकार में आम आदमी कर्जदार” :-
उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, एक्साइज ड्यूटी, महंगे टोल टैक्स और जीएसटी के कारण आम आदमी की आय और बचत लगातार घट रही है। घर चलाने के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ रहा है। बैज ने कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक संकट से निपटने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
“देश को समाधान चाहिए, सलाह नहीं” :-
दीपक बैज ने कहा कि देश पहले भी कई बड़े संकटों से गुजरा है, लेकिन तब की सरकारों ने ठोस फैसले लेकर हालात संभाले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय जनता को कम खर्च और कम उपयोग की सलाह देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। उन्होंने कहा कि “देश को भाषण नहीं, राहत