कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार की पुनः अध्यक्ष बनीं गायत्री शुक्ला

Uncategorized

बलौदाबाजार। कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार की महत्वपूर्ण बैठक शहर के गार्डन चौक स्थित पार्क प्लाजा होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की महिलाओं एवं सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में समिति की संरक्षिका डॉ. प्रभा शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।बैठक के दौरान नए पदाधिकारियों के चयन को लेकर चर्चा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमती गायत्री शुक्ला को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संगठन की सदस्याओं ने उनके पूर्व कार्यकाल की सामाजिक गतिविधियों, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए उन पर दोबारा विश्वास जताया। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सदस्याओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।संगठन की नई कार्यकारिणी में श्रीमती अर्चना त्रिवेदी को उपाध्यक्ष, श्रीमती दीप्ति मिश्रा को सचिव, श्रीमती श्रद्धा दुबे को सह सचिव तथा श्रीमती नम्रता शुक्ला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में डॉ. प्रभा शुक्ला, गायत्री शुक्ला, दीप्ति मिश्रा, अर्चना त्रिवेदी, श्रद्धा दुबे, रानी वाजपेयी, प्रीति बाजपेयी, अर्चना मिश्रा, श्रेया त्रिवेदी, लीना बाजपेयी, मीनाक्षी तिवारी, प्रेमलता तिवारी, नम्रता शुक्ला, स्वाती मिश्रा, संध्या बाजपेयी, पूनम तिवारी, प्रतिमा तिवारी एवं गौरी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।बैठक में समाज की एकजुटता, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *