लखनऊ, 10 मई। उत्तर प्रदेश राजभवन में रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंत्रिमंडल विस्तार के तहत नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक एवं श्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सरकार एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।मंत्रिमंडल विस्तार में मनोज कुमार पांडेय और भूपेंद्र सिंह चौधरी को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वहीं सोमेंद्र सिंह तोमर और अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त कृष्णा पासवान, श्री कैलाश राजपूत, सुरेन्द्र दिलेर तथा हंसराज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।राजभवन परिसर में समारोह को लेकर विशेष सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई थीं। शपथ ग्रहण के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समर्थकों और आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रही।गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए समारोह के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने नवनियुक्त मंत्रियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्रिपरिषद का आज विस्तार हुआ है।भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल सिंह को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया।कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाया गया। 6 नए चेहरे शामिल किए गए और है दो राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
योगी सरकार 2.0 के दूसरे कैबिनेट विस्तार में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सुरेंद्र दिलेर की तीन पीढ़ियां भाजपा में रही हैं। उनके दादा बाबा किशनलाल दिलेर छह बार विधायक और चार बार सांसद रहे, जबकि उनके पिता राजवीर सिंह दिलेर भाजपा से हाथरस सांसद और इगलास के विधायक रह चुके थे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राजवीर सिंह दिलेर का निधन हो गया।
नये मंत्रियों को *देर रात विभाग-पोर्टफोलियो आंवटन की संभावना.कुछ पुराने मंत्रियों के भी विभाग बदले जाएँगे. लोकनिर्माण विभाग को नया मंत्री मिल सकता है. जितिन प्रसाद के केंद्र में जाने के बाद से PWD CM के ही पास है. भूपेन्द्र चौधरी को भारी भरकम विभाग की उम्मीद,दल बदल कर आने वाले पांडेय जी भी बड़े विभाग की आस लगाए हुए हैं।
बृजभूषण शरण सिंह का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, *मंत्रिमंडल विस्तार में बेटे प्रतीक भूषण को लेकर उम्मीदें थी, “शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस शाख पे बैठे हो वो टूट भी सकती है! – बृजभूषण शरण सिंह।