पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद रायपुर में शक्ति प्रदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत

Uncategorized

रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद राजधानी रायपुर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कोलकाता से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों और उत्साह से गूंज उठा।मुख्यमंत्री साय पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर रायपुर लौटे थे।

भाजपा इस जीत को पश्चिम बंगाल में “विकास और सुशासन के नए अध्याय” की शुरुआत के रूप में देख रही है।रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक, सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।इस मौके पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत को “राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति की जीत” बताते हुए कहा कि जनता ने परिवर्तन और सुशासन के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *