रायपुर : 07मई 2026,पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ पर देशभर में वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर इसे नए भारत की निर्णायक सैन्य शक्ति, अटूट इच्छाशक्ति और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक बताया गया।एक वर्ष पहले पहलगाम में सीमा पार से आए आतंकियों द्वारा किए गए हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के सरपरस्तों को करारा जवाब देते हुए दुनिया को अपनी सैन्य क्षमता और मजबूत नेतृत्व का संदेश दिया।इस अभियान को केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक प्रतिकार के रूप में देखा जा रहा है। अभियान के दौरान भारतीय सेनाओं ने सटीक रणनीति, आधुनिक युद्ध तकनीक और समन्वित कार्रवाई के जरिए दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाया था।प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत की आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहिष्णुता’ नीति को भी इस अभियान की बड़ी पहचान बताया गया। बयान में कहा गया कि अब भारत केवल हमलों का जवाब नहीं देता, बल्कि निर्णायक और अंतिम कार्रवाई करने की क्षमता रखता है।ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर देश के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।