रायपुर : साय सरकार ने की बड़ी सर्जरी ,छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के प्रभार और विभागों में व्यापक बदलाव किया है। इस फेरबदल में अपर मुख्य सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह, वन, पंचायत, ऊर्जा, वित्त, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और सहकारिता जैसे अहम विभागों में बदलाव किए गए हैं।वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ को गृह एवं जेल विभाग से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को सौंपा गया है। प्रमुख सचिव स्तर पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव बनाया गया है।महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी अब शहला निगार को दी गई है, साथ ही समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि उनके पास जनसंपर्क विभाग और पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।स्कूल शिक्षा विभाग में भी बदलाव करते हुए डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव बनाया गया है। परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि उत्पादन आयुक्त और कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी आर. शंगीता को सौंपी गई है। वहीं भुवनेश यादव को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव बनाया गया है।राजस्व विभाग में भी अहम बदलाव हुआ है। शम्मी आबिदी को सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गया है। वहीं बसवराजू एस. को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।राज्य सरकार ने कई जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला किया है। पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर, चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर, संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही कलेक्टर तथा संतन देवी जांगड़े को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर बनाया गया है।इसके अलावा महादेव कावरे को सहकारिता आयुक्त, श्याम लाल धावड़े को रायपुर संभाग आयुक्त और सारांश मित्तर को क्रेडा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। राज्य सरकार ने कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, जिनमें ऊर्जा, पर्यटन, संस्कृति, विमानन, ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन जैसे विभाग शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार और पदस्थापना में बदलाव किया है। देर रात जारी आदेश में अपर मुख्य सचिव से लेकर कलेक्टर और निगम आयुक्त स्तर तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।गृह, वन, पंचायत, ऊर्जा, वित्त, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, शिक्षा, संस्कृति और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बड़े बदलाव किए गए हैं। मनोज कुमार पिंगुआ को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है, वहीं उनके पास जनसंपर्क विभाग और पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी शहला निगार को मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में डॉ. कमलप्रीत सिंह की नियुक्ति की गई है। परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।राजस्व विभाग में शम्मी आबिदी को सचिव बनाया गया है। वहीं आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बसवराजू एस. को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का सचिव बनाया गया है।कई जिलों में कलेक्टर स्तर पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। पुष्पा साहू को कोरिया, चंदन संजय त्रिपाठी को बलरामपुर-रामानुजगंज, संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, संतन देवी जांगड़े को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, पद्मिनी भोई साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़, रेना जमील को सूरजपुर और विश्वदीप को बीजापुर कलेक्टर बनाया गया है।रायपुर नगर निगम में भी बदलाव करते हुए बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा को नगर निगम रायपुर का आयुक्त और स्मार्ट सिटी रायपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है।संस्कृति विभाग में डॉ. संजय कन्नौजे को संचालक संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं रीता यादव को माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है।वित्त विभाग में ऋषभ कुमार पाराशर को संचालक बजट और स्थानीय निधि संपरीक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मयंक अग्रवाल को चिप्स का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।सरकार ने कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, जिनमें ऊर्जा, पर्यटन, संस्कृति, विमानन, ग्रामोद्योग, जल जीवन मिशन, स्मार्ट सिटी और स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार की प्रशासनिक कसावट और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।